फिल्म केदारनाथ पर लगे आरोपों को लेकर सारा अली खान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ 7 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। लेकिन यह फिल्म भी रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में आ चुकी है। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताते हैं कि केदारनाथ पर लगे आरोपों को लेकर सारा अली खान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात।
दरअसल बीजेपी के एक नेता ने सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ पर यह आरोप लगाए हैं यह फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा देती है, सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को भी आहत करती है। जिस बीजेपी नेता ने सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और लव जेहाद को बढ़ावा देने वाली फिल्म बताया है, उनका नाम अजेंद्र अजय है। अजेंद्र अजय का कहना है कि ये फिल्म हिंदुओं की भावनाओं का मजाक बनाती है। उन्होंने सेंसर बोर्ड से चिट्ठी लिखकर इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। अब इस संबंध में सारा अली खान ने चुप्पी तोड़ी है और सारा अली खान का कहना है कि यह ऐसी फिल्म नहीं है बल्कि केदारनाथ की दुनिया जितनी मुक्कू यानी सारा की है उतनी ही मंसूर यानी सुशांत की है। सारा अली खान ने साफ शब्दों में कहा कि फिल्म केदारनाथ किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाती है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस फिल्म पर प्रतिबंध लगता है या नहीं।
क्या फिल्म केदारनाथ पर प्रतिबंध लगना चाहिए आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
Previous
Next Post »