23वें ओवर में स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई धोनी की आवाज, सुनकर रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

भारत ने न्यूजीलैंड को पांच वनडे सीरीज के दूसरे वनडे मैच में 90 रनों के बड़े अंतर से मात दी। इसी के साथ भारत मेजबान टीम से सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा है। भारतीय बल्लेबाजों में शिखर धवन (66), रोहित शर्मा (87), विराट कोहली (43) और अंबाती रायुडू (47) ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने भी 33 गेंदों में 48 रनों की जबरदस्त नाबाद पारी खेली।



इसके अलावा धोनी जब मैदान में होते है तो उनकी बाज जैसी पैनी नजर चारों ओर होती है। वे फील्डिंग जमाने से लेकर गेंदबाजों को अक्सर सलाह देते हुए नजर आते है। इस मैच में भी यही हुआ। स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई धोनी की बातें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
न्यूजीलैंड की बैटिंग के दौरान 23वें ओवर में केदार जाधव गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान फील्डर सारी गेंदे धोनी की ओर फेंक रहे थे। इस बात पर धोनी ने कहा,''अरे लाला, इधर फेंकने से कोई फायदा नहीं है, उधर (केदार) ही फेंक दे।

इसके तुरंत बाद धोनी केदार को भी टिप देते हुए दिखाई दिए,''इधर से दो होगा, उधर से चार।'' दरअसल, धोनी केदार को उधर से गेंद डालने से मना कर रहे थे लेकिन केदार नही माने और अगली गलत गेंद पर छक्का दे बैठे। इसमें कोई दोराय नही है कि धोनी टीम इंडिया के चाणक्य है। वे लगातार विकेट के पीछे से अपनी टीम को प्रोत्साहित करते रहते है।

तो दोस्तों आपके अनुसार क्या धोनी को अभी ओर कप्तानी करनी चाहिए थी, अपनी राय जरूर दें। साथ ही लाइक, शेयर और फॉलो अवश्य करें।
Previous
Next Post »